2 साल में दो लाख का ब्याज हुआ 12 लाख, तो युवक ने खा लिया जहर

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

वैशाली। दो साल में ₹2 लाख रुपये की सूद हुई 12 लाख रुपया तो परेशान होकर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने की प्रयास की है। घायल युवक का इलाज महुआ के निजी अस्पताल में चल रहा है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दिया है। सूदखोर द्वारा लगातार युवक को धमकियां दी जाती थी। सूदखोर ने सूद सहित 12 लाख लौटाने को कहा था। जब पीड़ित 8 लाख रुपये देने को तैयार हुए तो सूदखोर पैसा लेने से इंकार कर 12 लाख रुपए की मांग करने लगा। जब वे उतना रुपया देने म3 असमर्थता जताई तो उसकी बेटी पत्नी को घर से उठा लेने की धमकियां मिल रही थी। जिससे तंग आकर वे अपने जीवन लीला समाप्त कर लेने को लेकर जहर खा लिया।

युवक ने घर की अर्थिक तंगी से आकर लिया था कर्ज

मामला दरअसल बताया गया है कि महुआ थाना क्षेत्र के कंहौली बिशनपरसी गांव निवासी नवल किशोर राय के 30 वर्षिय पुत्र राजेश कुमार राय ने घर की आर्थिक तंगी को लेकर गांव के ही राम ईश्वर राय से दो वर्ष पहले छोटी छोटी रकम में दो लाख रुपये सूद पर लिया था। जिसका प्रत्येक महीने ब्याज देता रहा था। फिर भी सूदखोर ने सूद ब्याज सहित 12 लाख रुपये चढ़ा दिया था। तभी सूदखोर राम ईश्वर राय ने पीड़ित राजेश कुमार राय को हाजीपुर ले गया और उसकी भाई आदित्य की 1.4 कट्ठा जमीन अपने बहु की नाम करवा लिया।

सूदखोर ने नही मानी पंचायत की बात

इस सम्बंध में पीड़ित राजेश कुमार राय ने कई बार पंचायत बुलाई थी लेकिन पंचायत की बात सूदखोर नही माने और 12 लाख रुपये लौटाने को लेकर जिद्द कर रहा था। पंचायत की फ़रमान को भी नही माने। सूदखोर पीड़ित युवक को बेटी और पत्नी को घर से उठा लेने की धमकियां दे रहा था। जिससे युवक तंग आकर वे अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए जहर खा लिया।

क्या कहते है थानेदार

इस सम्बंध में महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि युवक द्वारा जहर खाने की सूचना मिली है। पुलिस अधिकारी को भेज कर जांच पड़ताल करवाया जा रहा है। पीड़ित परिवार द्वारा थाने में लिखित आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई की जाएंगी।

Join us on:

Leave a Comment