आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
बिहार के भोजपुर जिले के आरा स्थित रमना मैदान में आज हिंदू जागरण मंच के द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया गया बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री व साधु-संतों तथा धार्मिक ग्रंथों पर लगातार हो रहे टिप्पणियों को लेकर हिंदू जागरण मंच के बैनर तले सनातन प्रेमी इकट्ठा हुए और भव्य महा आरती में शामिल हुए इस दौरान मां भारती व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के तैल चित्र पर शामिल श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर आरती की इस महा आरती में सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए भारत माता की जय वंदे मातरम और जय श्रीराम के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। उपस्थित लोगों ने कहा कि सनातन के प्रति लगातार लोग टीका टिप्पणी कर रहे हैं लेकिन वह देख ले और जान लें कि सनातन धर्म एक है और अब किसी भी तरह की साधु-संतों व धार्मिक ग्रंथों पर टीका टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी




