प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में दिनदहाड़े मुखिया की गोली मारकर हत्या मामले में मुख्य हत्यारोपी पूर्व मुखिया मोहम्मद महफूज अंसारी ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया।
पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की दबीश एवं कुर्की वारंट से डरकर आरोपी ने न्यायालय में आत्म समर्पण किया है। जिला पुलिस कप्तान ने बताया कि बीते 2 फरवरी को आरोपी ने परना पंचायत के मुखिया को गोली मारकर हत्या करवाई थी जिस के बाद उसे पुलिस की विशेष टीम दबोचने की फिराक में जुटी थी, तो दुसरी तरफ उसके खिलाफ़ कुर्की की तैयारी भी चल रहा था। उल्लेखनीय है की मुखिया बीरेंद्र शर्मा की बदमाशों उस वक्त हत्या कर दी थी जब वे अपने पंचायत स्थित परना गांव से बाइक पर सवार होकर बेगूसराय मार्केट आ रहे थे, तभी सोना चिमनी के निकट पहुंचते ही बाइक सवार बदमाशों ने घेरकर गोलियों से छलनी कर दिया था!
एसपी ने बताया है कि आरोपी पूर्व मुखिया को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी!
बाइट-योगेंद्र कुमार
SP.. बेगूसराय




