Search
Close this search box.

राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ! 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गया से अभिषेक कुमार

गया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को शहर के राजेंद्र आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, गया नगर निगम के डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अवधेश कुमार सिंह, इंटक के अशोक सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने स्व गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

मौके पर पूर्व विधायक अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बदौलत ही आज हमारे देश में संचार क्रांति आई है। उन्होंने कहा कि जब-जब देश में किसी प्रकार का संकट आया है। कांग्रेसियों ने अपने बलिदान से उन संकटों का मुकाबला किया है। वहीं मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सह डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश में आईटी की नींव रखी थी, जिसके बदौलत देश में आज नई क्रांति आई है। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए उनके द्वारा दिए गए योगदानों को हमेशा याद रखा जाएगा।

उस दौरान पार्टी के नेताओं ने जरुरतमंदों के बीच मास्क, साबुन, दवा और फूड पैकेट्स का वितरण किया।

Leave a Comment

और पढ़ें