जिन्हें वैक्सीन लग चुकी है उन्हें मास्क लगाने की जरूरत नहीं:-अमेरिका!

SHARE:

आलोक कुमार झा:- विशेष संवाददाता

🇺🇸 😃 😷 अमेरिका वासियों के लिए बड़ी खबर…… अमेरिका में कोरोनावायरस महामारी से पहले वाली जिंदगी की ओर लौटने का बड़ा संकेत देते हुए रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ( CDC ) ने कहा है कि जिन लोगों ने टीके की दोनों खुराक ले ली है, उन्हें मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। CDC ने कहा कि घरों से बाहर जाने और अंदर रहने दोनों के लिए यह सिफारिश की जाती है।
CDC द्वारा यह घोषणा करने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में पत्रकारों के सामने बिना मास्क पहने पहुंचे। बाइडन ने कहा कि मुझे लगता है कि यह बड़ी कामयाबी है। बहुत बड़ा दिन है। अधिक से अधिक अमेरिकियों को जल्द से जल्द टीके लगाने में हमारी असाधारण सफलता से यह संभव हुआ है। CDC के नए दिशा-निर्देशों का जिक्र करते हुए जो बाइडन ने कहा कि टीके की पूरी खुराक ले चुके लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने का खतरा बहुत ही कम है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें