पंकज कुमार जहानाबाद।
रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री को हिंदुओं से माफी मांगना चाहिए । भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने रामचरितमानस महाकाव्य पर शिक्षा मंत्री के विवादित बयान की घोर निंदा करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री के इस तरह के बयान से हिन्दु धर्म के आस्था पर काफी चोट पहुंची है। ऐसे बयान से साधु संतो का भी अपमान किया गया है। इस तरह के ब्यान से शिक्षा मंत्री समाज में घृणा एवं नफरत पैदा कर रहे है।भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि रामचरितमानस हमें आचरण सिखाता है

समाज में एकजुट रहने का संदेश देता है न की नफरत फैलाता है। भगवान राम सबरी, केवट सभी जाति समुदाय को साथ लेकर चले थे। ऐसे बयान से हिन्दु समाज को बांटने का प्रयास किया जा रहा है इस तरह के बयान शिक्षा मंत्री के संकुचित मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे शिक्षा मंत्री को मुख्यमंत्री को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए।




