अरवल-पहले ऑटो से खींचा फिर महिला की कर दी गोली मारकर हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट- पंकज कुमार!

अरवल -करपी थाना क्षेत्र के जहानाबाद-अरवल मुख्य मार्ग स्थित बाजितपुर मोड़ के समीप शुक्रवार को बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान 28 वर्षीय शोभा कुमारी पति पप्पू कुमार के रूप में हुई है बताया जाता है कि शोभा कुमारी अपने दूसरे पति पप्पू कुमार के साथ अरवल न्यायालय में गवाही देने आई थी। न्यायालय से गवाही देकर दोनों ऑटो से जहानाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान बाजितपुर मोड़ के समीप पूर्व से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने ऑटो को रोक लिया और शोभा कुमारी को ऑटो से खींचकर गोली मार दी। गोली लगने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान उसका पति पप्पू कुमार बाल-बाल बच गया घटना की सूचना मिलते ही करपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस उपाधीक्षक कुमार संजय ने बताया कि घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए हैं पुलिस के अनुसार पप्पू कुमार मूल रूप से चिरारी बीघा के रहने वाले हैं और वर्तमान में जहानाबाद के टेनी बीघा में रहते हैं। मृतका का अपने पूर्व पति रविंद्र राम के साथ कई वर्षों से विवाद चल रहा था मृतका के दूसरे पति पप्पू कुमार के बयान पर पूर्व पति रविंद्र राम समेत अन्य लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Join us on: