जाप सुप्रीमो की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी के छात्र एवं युवा परिषद न न किया पुतला दहन!

SHARE:

रिपोर्ट: ऋषिकेश कुमार

नालन्दा । जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद पूरे बिहार में नीतीश कुमार की काफी किरकिरी हो रही है। गिरफ्तारी के विरोध में जन अधिकार पार्टी के छात्र एवं युवा परिषद के द्वारा 17 नंबर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि पप्पू यादव की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर एनडीए सरकार ने साजिश के तहत गिरफ्तार करने का काम किया है। पप्पू यादव ने बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी के कारनामों को उजागर किया तो एनडीए सरकार ने बदनामी के डर से साजिश के तहत गिरफ्तार करने का काम किया। इस कोरोना महामारी के दौरान बिहार की जनता साइकिल,रिक्शा, ठेला एवं अपने कन्धे पर अपने परिजनों को अस्पताल तक ढोने पर मजबूर हैं। वहीं राजीव प्रताप रूडी के घर सांसद निधि के मद से खरीदी गई 40 एंबुलेंस छिपाकर रखे हुए थे।जिसका मामला उजागर हुआ तो सरकार ने अपनी सत्ता का गलत इस्तेमाल करके इस तरह का षड्यंत्र रचने का काम किया। इसीलिए अविलंब राजीव प्रताप रूडी को गिरफ्तार किया जाए और हमारे लोकप्रिय नेता पप्पू यादव को रिहा किया जाए ।अन्यथा जाप पार्टी आगे भी आंदोलन करती रहेगी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें