जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष, आपस में भिड़े चार घायल!

SHARE:

नालंदा से ऋषिकेश की रिपोर्ट

-देर रात तक भागनबीघा थाना क्षेत्र इलाके के राघोपुर गांव में मामूली से विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस घटना में कुल चार लोग जख्मी हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बच्ची खाना लेकर अपने परिजनों को देने जा रही थी इसी दौरान रास्ते में चार लोगों ने बच्ची के ऊपर पत्थर मारा। जिसके बाद जब परिजनों ने विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की। इस मारपीट में कुल 4 लोग जख्मी हो गए। मारपीट का जिसने भी विरोध किया उसके ऊपर तलवार से हमला कर दिया। जिससे पति-पत्नी बच्ची समेत चार लोग जख्मी हो गए फिलहाल पुलिस सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ अस्पताल भेज दिया है जहां सभी का इलाज चल रहा है फिलहाल पुलिस दोनों पक्ष की दलीलों को सुनकर जांच में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें