जीवन जागृति सोसाइटी में सीट बेल्ट की उपयोगिता पर किया लाइव डेमोंसट्रेशन!

SHARE:

भागलपुर/ निभाष मोदी

भागलपुर,सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आज सड़कों पर जीवन जागृति सोसायटी के द्वारा सीट बेल्ट की उपयोगिता पर लाइव डेमोंसट्रेशन का प्रदर्शन किया गया जिसमें यह दिखाया गया कि अगर आप सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं तो दुर्घटना के बाद आप की क्या स्थिति होगी यदि अगर आप सीट बेल्ट लगाते हैं तो दुर्घटना होने पर आपको नुकसान नहीं पहुंचेगा, जीवन जागृति सोसायटी के द्वारा यह बताने का प्रयास किया गया अगर आप कार चलाते वक्त सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं तो साक्षात मौत को दावत देते हैं, पोस्टर्स बैनर्स के द्वारा यह प्रदर्शित किया गया कि यमराज द्वारा कहा जा रहा है कि अगर तुम सीटबेल्ट नहीं लगाते हो तो मैं तुरंत आ रहा हूं, अगर दुर्घटना होती है और आपने सीट बेल्ट लगाया हुआ है तभी कार में लगा ऐरबाग खुलता है और आपकी जीवन की रक्षा होती है, यह भी दर्शाया गया,

Join us on:

Leave a Comment