रिपोर्ट -पुरुषोत्तम कुमार
बिहार डेक्स
सलग-ठंड 12 January
घने कोहरे के कारण पारा पहुंचा 10 डिग्री सेल्सियस
जिला प्रशासन की ओर से नहीं की जा रही शहर में अलाव की व्यवस्था
शीतलहर कोहरे की ठंड लगातार अपना असर दिखा रही है। लेकिन इससे बचाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट नहीं दिख रहा। नतीजतन ग्रामीण क्षेत्र से दिहाड़ी करने पहुंचने वाले मजदूरों को इस भीषण ठंड में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शहर के कचहरी चौक, खैरा मोड़, महिसौड़ी चौक सहित अन्य इलाकों में खासकर ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचने वाले मजदूरों को इस ठंड में परेशानी हो रही है। हालाकि इसको लेकर नगर परिषद लगातार दावा कर रही है कि चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। लेकिन शहर के कचहरी चौक अतिथि पैलेश चौक सहित अन्य चौक चौराहों का जायजा लिया गया। जहां लोग सड़क किनारे फेंके लकड़ी व कागज को चुनकर आग जला ठंड से बचाव करते नजर आए। बता दें कि शीतलहर ठंड के कारण पारा 10 डिग्री पहुंच गया है। जबकि हवा की गति 10 से 15 मिलो मीटर की रफ्तार से चल रही है। जिस कारण लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से कोई लकड़ी की व्यवस्था नहीं की गई है। वह लोग खुद लकड़ी चुनकर उसे जला ठंड से बचाव करने को मजबूर है।
बाईट – 01 मजदूर
बाईट – 02 मजदूर





