21 दिनों से अधिक लंबित मामलों को यथाशीघ्र करें निष्पादित- डीएम!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

सोमवार को जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में राजस्व, खनन, लोक शिकायत निवारण, नीलाम पत्र, मध निषेध से संबंधित बैठक आयोजित की गई, जिसमें निम्नांकित बिंदुओं पर चर्चा किया गया। राजस्व से संबंधित बैठक में ऑनलाइन दाखिल खारिज के निष्पादन से संबंधित निर्देश दिया गया कि 21 दिनों से अधिक लंबित मामलों को यथाशीघ्र निष्पादित करें। परिमार्जन पोर्टल पर लंबित मामलों के निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

  • जल निकाय के भूमि को करे अतिक्रमण मुक्त
    बैठक में जिलाधिकारी ने जल जीवन हरियाली के तहत जल निकाय से संबंधित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी कैमूर के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश सभी अंचलाधिकारीयों को दिया गया। नीलामपत्र के अंतर्गत सप्ताहिक विशेष अभियान चलाकर वारंटी को गिरफ्तार कर नीलाम पत्र शाखा के लंबित मामलों का निष्पादन करने निर्देश दिया गया।
    -प्राप्त परिवाद एवं निष्पादित आवेदनों की अद्यतन स्थिति की किया समीक्षा
    बैठक में जिलाधिकारी ने जिला लोक शिकायत निवारण से संबंधित बैठक में विभिन्न माध्यम से प्राप्त परिवाद एवं निष्पादित आवेदनों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई, जिसमें जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय भभुआ एवं मोहनिया में प्राप्त आवेदनों की संख्या 17280 निष्पादित आवेदनों की संख्या 16739 लंबित आवेदनों की संख्या 541 है।

बैठक में बताया गया कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अंचलवार अतिक्रमण से संबंधित लंबित मामले निम्न प्रकार है। जिसमें अतिक्रमण के कुल मामलों की संख्या 516, अतिक्रमण मुक्त मामलों की संख्या 351 अतिक्रमण के लंबित मामलों की संख्या 151 वैसे लंबित मामले जो किसी न्यायालय में विचाराधीन है 14 है। वहीं लोक शिकायत निवारण से संबंधित सीएम डैशबोर्ड एंड पीएम पोर्टल के लंबित आवेदन है। सीएम डैशबोर्ड पर कुल 101 आवेदन एवं पीएम पोर्टल पर 38 आवेदन हैं कुल 139 आवेदन है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सहित जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता प्रभारी राजस्व शाखा, अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ एवं मोहनिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ एवं मोहनिया, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना अध्यक्ष ,जिले के वरीय पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment