रिपोर्ट : – अमित कुमार
बिहार में शराब बंदी कानून को पालन कराने में तत्परता से लगी मध्य निषेद विभाग की टीम ने कंटेनर (ट्रक )से 25 लाख की अंग्रेजी शराब को जप्त किया है। मामला है पटना सिटी के फतुहा थाना क्षेत्र के खिरोधरपुर पर गं गा घाट का,जहां गुप्त सूचना के आधार पर मध्य निषेद विभाग की पुलिस ने टीम ने छापेमारी कर नाव पर लाद रहे शराब के 285 काटून को बरामद किया है। वही शराब कारोबारी और ट्रक चालक चकमा देकर भागने में सफल रहा । वही पुलिस ने बरामद शराब की कीमत 25 लाख रुपया से ऊपर आकि है। वहीं पुलिस ने बताया कि अंग्रेजी शराब को चंडीगढ़ से लाया गया था और शराब को गंगा पार भेजने के लिए नांव पर लादा जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने (कंटेनर )ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और शराब माफिया का पता लगाने में जुट गई है ।





