पटना- एयर होस्टेस से छेड़छाड़ और पायलट से मारपीट!

SHARE:

रिपोर्ट, अमित कुमार

स्लग, एयर होस्टेस छेड़छाड़ मामला l

इंडिगो फ्लाइट में एक एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. यह फ्लाइट दिल्ली से पटना जा रही थी. छेड़खानी का आरोप तीन यात्रियों पर लगा है. सभी आरोपी बिहार से हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि तीनों यात्रियों ने शराब के नशे में धुत्त होकर इस घटना को अंजाम दिया. घटना रविवार की बताई जा रही है.


मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट 6E-6383 ने दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भर। दिल्ली से ही फ्लाइट के अंदर तीन युवक शराब पीकर प्लेन में सवार हुए। फ्लाइट में बैठते हैं तीनों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया जब फ्लाइट के अंदर मौजूद एयर होस्टेस में हंगामा कर रहे शराबियों को समझाने की कोशिश की तो ये लोग उसी से उलझ गए उसके साथ बदसलूकी और छेड़खानी करने लगे। इतना ही नहीं इन लोगों द्वारा प्लेन के पायलट से भी मारपीट की गई। यह पूरी घटना कल देर रात की दिल्ली से पटना पहुंची इंडिगो की फ्लाइट की है।

Join us on:

Leave a Comment