पटना-सोने चांदी के जेवर सहित नगद 22 लाख से अधिक के सामान ले उड़े चोर।

SHARE:

रिपोर्ट : – अमित कुमार

: – पटना सिटी आलमगंज पुलिस चौकी के पास मकान में भीषण चोरी।
सोने चांदी के जेवर सहित नगद 22 लाख से अधिक के सामान ले उड़े चोर।

पटना सिटी के आलमगंज पुलिस चौकी के पास एक मकान में चोरों के एक गिरोह ने रविवार को ग्रामीण बैंक के क्लर्क के घर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में चोरों ने घर में रखे गए नगद रुपए सहित सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े। घटना के बाद मकान मालिक ने आलमगंज थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि स्वर्गीय ओम प्रकाश गुप्ता जो कि ग्रामीण बैंक में क्लर्क के रूप में पदस्थापित थे। उनकी मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व हो गए थी। उसके बाद घर का पूरे देखरेख का काम उनकी पत्नी नीलम गुप्ता करती है। बताया जा रहा है कि उनका एक बेटा दिल्ली में इंजीनियर है, जबकि एक बेटा पटना में अमेज़न में काम करता है। घर के परिवार के सदस्यों ने बताया कि नीलम गुप्ता अपने परिवार के लोगों के साथ अपने बीमार भाई को देखने हाजीपुर गए थे। रविवार की देर रात जब वह घर वापस लौटे तो देखा घर का ताला टूटा पड़ा है और घर के सभी सामान बिछड़े पड़े हैं। बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि घर में जमीन खरीदने के लिए रखे गए 12 लाख रुपए नगद और लगभग 10 लाख से अधिक के सोने के जेवरात चोरों के गिरोह ने घर में ताला तोड़कर चोरी कर लिया। घटना के बाद उन्होंने इसकी सूचना आलमगंज थाने को दी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया है।
बाईट : – गौरीशंकर पड़ोसी

Join us on:

Leave a Comment