नहीं रहे मशहूर संगीतकार चुनचुन ठाकुर ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

अपनी गायकी से सीमापवर्ती राज्य उत्तर प्रदेश और बिहार में गायकी के लिए मशहूर जाने जाने वाले चुनचुन ठाकुर आब इस दुनिया में नहीं रहे। जब अपनी संगीत की लहर हारमोनियम और तबला की संगत पर छोड़ते थे तो श्रोताओं को अपनी संगीत पर झूमने के लिए विवश कर देते थे। जो आया है सो जाएगा राजा रंक फ़कीर एक सिंघासन चढ़ चला दूजे पाव बधा जनजीर। आए दिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं का क्रम थमता नहीं कभी न कभी दुर्घटना की खबर आ ही जाती है। लेकिन उसकी यादें और उसके कर्म को सदा याद कर लोग भावविभोर हो जाते हैं। बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम धनेछा के पास पूजा वाटिका के समीप उत्तर प्रदेश के इलिया से आ रहे ग्राम खामीदौरा निवासी 50 वर्षीय संगीतकार चुन चुन ठाकुर की मौत ट्रक दुर्घटना में घटना स्थल पर ही हो गई। चुनचुन ठाकुर अपनी गायकी के लिए प्रसिद्ध थे जिन्होंने अपने जीवन काल में भजन गजल ठुमरी ख्याल दादरा जैसे अनेकों तरह के गायन से सब को भावविभोर कर दिया करते थे। रामायण की चौपाइयां अपने हारमोनियम की धुन पर ऐसे गाते थे जैसे साक्षात भक्ति बरस रही हो। बचपन काल से लेकर आज तक कई कंपनियों थियेटरो में भी काम कर चुके चुन चुन ठाकुर के जाने से पूरे गांव के अलावे क्षेत्र में भी में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तूरत पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले भभुआ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां से शव पोस्टमार्टम से आने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। शव को गाव में पहुंचने के बाद ग्रमीणों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम वासियों ने आज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम लोगों के बीच से एक अनमोल रत्न उठ गया जिसकी भरपाई हम सब नहीं कर सकते।

Join us on:

Leave a Comment