बेगुसराय से राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने 65 सदस्यीय दल मुझफ्फरपुर के लिए रवाना!

SHARE:

प्रशान्त कुमार / नेहा कुमारी
बेगूसराय बिहार

बेगूसराय से राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने 65 सदस्य दल मुजफ्फरपुर के लिए जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बेगूसराय के छात्र छात्राओं ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में 18 विधाओं में अपना कला की प्रस्तुति करेगे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का नेतृत्व कार्यपालक सहायक सर्व शिक्षा परियोजना राम सुंदर गाँधी, रामधारी सिंह दिनकर उच्च विद्यालय के शिक्षिका कविता कुमारी 65 सदस्य दल का नेतृत्व करेगे युवा महोत्सव में भाग ले रहे प्रतिभागी कुल 18 विधाओं में प्रस्तुति करेंगे राज्य युवा महोत्सव 2022 – 23 में जिले से बिभिन्न 18 प्रतियोगिताएं के लिए 65 सदस्यीय कलाकारों का दल राज्य युवा महोत्सव मुजफ्फरपुर जिले में 08 और 09 जनवरी 2023 को मनाया जाना है जिसकी तैयारी की जा चुकी है । ज्ञात हो कि विगत नवम्बर – दिसम्बर माह में हुए जिलास्तरीय युवा महोत्सव में प्रथम स्थान पर चयनित सभी प्रतिभागी को राज्य युवा महोत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करना है । वहां जो प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे उन्हें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने हेतु बंगलोर जाने का अवसर प्राप्त होगा जहां 12 16 जनवरी के बीच राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाना है । शनिवार को दो बस से गांधी स्टेडियम के प्रांगण से खुली जिसे जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा, अपर समाहर्ता ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया जाएगा ।

Join us on:

Leave a Comment