सुभाष कुमार की रिपोर्ट
पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज चंद्रवंशी को प्रदेश अध्यक्ष ने कराई पार्टी की सदस्यता ग्रहण
बांका के पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज सिंह चंद्रवंशी को आज गांधी आश्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह बिहार प्रभारी भक्त चरण दास व भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा ने उन्हें कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण कराई जिसमें उन को माला पहनाकर पार्टी में शामिल होने के लिए बधाई दी मनोज चंद्रवंशी बांका के अति पिछड़ा समाज में उनकी गहरी पैठ मानी जाती है वहीं पूर्व जिला परिषद के सदस्य मनोज सिंह चंद्रवंशी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की आदर्श व विचार को देखते हुए वह पार्टी में शामिल हुए हैं उनकी विचारधारा को संगठन में रहकर आगे बढ़ाएंगे




