संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
दिन व रात के तापमान में महज 1.8 डिग्री का अंतर, सात किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछिया हवा ने बढ़ाई मुश्किल
मुज़फ़्फ़रपुर
पहाड़ों पर जारी बर्फबारी व पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार में शीतलहर चल रही है हार कपाती ठंड से जनजीवन बेहाल है लगातार पांच दिनों से धूप नहीं निकल रही है तेज पछुआ हवा चलने से ठंड के साथ कनकनि ही बरकरार है मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक साल 1960 से लेकर अब तक 1 से 5 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान में कभी इतनी गिरावट नहीं हुई अधिकतम तापमान 11.8 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज 1.8 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है अधिकतम तापमान सामान्य से 10.1 डिग्री सेल्सियस कम व न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा पिछले 63 साल में 1 से 5 जनवरी तक की यह सबसे अधिक गिरावट है मौसम काफी सर्द है करीब 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही है इससे सिमरन महसूस हो रही है विभाग की ओर से अगले तीन-चार दिनों तक इस तरह के मौसम रहने का अनुमान लगाया गया है पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है न्यूनतम तापमान भी 0.8 डिग्री कम है।
वायुमंडल में नमी की मात्रा काफी बढ़ गई है साथ ही बादल छा रहे हैं इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार साल 1960 से लेकर 2023 तक 1 से 5 जनवरी के बीच का अधिकतम तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया है पिछले 63 साल में अधिकतम तापमान 1 से 5 जनवरी के बीच इतना कम कभी नहीं रहा है अगले 3 से 4 दिनों तक मौसम काफी सर्द रहने के आसार हैं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होने की संभावना बनी है
बाइट आम लोगों का




