आरा/आशुतोष पाण्डे
दिनदहाड़े बैंक ऑफ बड़ौदा से लूट
एंकर/ जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिन दहाड़े बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है. भोजपुर जिले के सबसे प्रसिद्ध मंदिर में से एक बखोरापुर काली मंदिर के प्रांगण में मौजूद बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच से लगभग एक लाख रुपये की लूट की घटना हुई है. दिनदहाड़े हुए बैंक लूट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.




