कोरोना की आशंका के बीच मोतिहारी डीएम ने अस्पतालों का लिया जायजा!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट

पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी , मोतिहारी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सदर अस्पताल , मोतिहारी में बने कोविड वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे ।
संभावित कोविड-19 खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है ।
जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 खतरे से निपटने के लिए हमेशा अलर्ट मोड में रहे ।
कॉविड पेशेंट का समुचित इलाज हेतु कोविड वार्ड में दस बेड पूरी तरह से तैयार है । आवश्यक दवा ,ऑक्सीजन कंसंट्रेटर , पोर्टेबल एक्सरे मशीन की समुचित व्यवस्था की गई है ।
जिलाधिकारी द्वारा ऑक्सीजन ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया गया , जो पूरी तरह से क्रियाशील है ।
सिविल सर्जन के नेतृत्व में कोविड पेशेंट के समुचित इलाज हेतु मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक किया गया है। लगातार टेस्टिंग भी किया जा रहा है ।
जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि कोविड प्रॉटोकोल के अनुसार साफ सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।
बाइट :—– शीर्षक कपिल अशोक,जिलाधिकारी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें