मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र से 30 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र स्थित मीरापुर घाट के पास 30 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है । शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई । वहीं , मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई । सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या कर घाट किनारे शव फेंकने का आरोप लगाया है ।
इधर , स्थानीय लोगों ने मामले की
जानकारी सकरा थाने की पुलिस को दिया । सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने घटनास्थल की जांच की । जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए skmch भेज दिया है । मृतक की पहचान पियर थाना क्षेत्र के रामपुर दयाल निवासी 30 वर्षीय सुनील ठाकुर के रूप में हुई है । सकरा पुलिस का कहना है कि मामले कीजांच की जा रही है । परिजनों का बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है ।
मामले में मृतक के चाचा रम्भू ठाकुर ने बताया कि सुनील ने 4 कठ्ठा जमीन बेची थी । उसे गन्नीपुर के एक व्यक्ति ने खरीदा था । लेकिन , रुपए बकाया था । सुनील को उसने कॉल कर रुपए देने के लिए अपने घर पर बुलाया था । वो जमीन के पैसे लेने के लिए गया था । फिर , नहीं लौटा । मंगलवार को उसका शव घाट किनारे फेंका मिला । उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे देने के बहाने उसे बुलाया गया । फिर , उसकी हत्या कर शव घाट किनारे फेंक दिया गया । घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।

Join us on:

Leave a Comment