बच्चा अपरहण मामले में जम कर बवाल, एक दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

असमाजिक तत्वों ने आरोपी के खलियान को आग के किया हवाले धू-धू कर जलने लगा खलियान घटना स्थल पर एसपी, डीएसपी एडीएम सहित कई अन्य पुलिसकर्मी मौजूद

जिले के भभुआ टाउन थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव में बच्चा अपरहण मामले को ले कर हुआ जम कर बवाल,ग्रामीणों मे आक्रोश देर शाम आरोपी को पकड़ कर जम कर की पिटाई सूचना पर पहुंची 112 नंबर के पुलिसको भी ग्रामीणों ने करीब दो घण्टे तक बंधक बना रखा था। घंटों ग्रामीणों ने पत्थर बाज़ी करती रही। बचाव में पुलिस ने लाठी चार्ज किया। पत्थर और रोड़े बाज़ी में पुलिस के करीब एक दर्जन से ज्यादा कर्मी घायल हो गए है।
वही दूसरी तरफ पुलिस की वाहन को भी आक्रोशित ने छतिग्रस्त कर दिया। घटना के कुछ देर बाद असमाजिक तत्वों द्वारा खलियान में रखे पुआल को भी आग के हवाले कर दिया। स्थिति कंट्रोल से बाहर होता देख ज़िले के भभुआ ,मोहनीया ,बेलांव, चैनपुर, सोनहन आदि थानों की पुलिस बल को बुलाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ललित मोहन शर्मा भी घटना स्थल पर पहुंच कर शांति बनाए रखने की अपील की। आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा एडीपीओ भभुआ एसएचओ समेत करीब दर्जन भर से अधिक जवानों को घेरे रखा था। ग्रामीणों से किसी तरह से पुलिस आरोपी को ले कर भभुआ थाना पहुंची,जहा उसकी पहचान पर बच्चा को बरामद कर लिया गया। घटना के बाद पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिसमें करीब एक दर्जन से महिला और पुलिस को गिरफ्तार किया गया। ग्रामीणों ने शाम के 6 बजे से करीब साढ़े आठ बजे तक घेरे रखा था। बच्चा चोरी करने का आरोप अखलासपुर निवासी प्रसिद्ध किसान अभय प्रताप पर लगया गया।फिलहाल खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस के कब्जे में है।और बच्चा को सकुशल बरामद कर लिया गया है।यहां यह बता दे कि अभी दो दिन पूर्व ही ज़िले में नए एसपी ललित मोहन शर्मा ने अपना पदभार ग्रहण किया है।उनके पदभार ग्रहण करने के बाद ही इतनी बड़ी पहली घटना है।
बच्चा चोरी होने के मामले को लेकर पुलिस एंव पब्लिक में हुआ बेजोड़ झड़प पब्लिक ने किया पथराव तो पुलिस ने किया लाठी चार्ज एक पुलिस का जवान घायल सूचना पर पहुँचें एसपी डीएसपी सहित सभी थानों की पुलिस ने अपहृत बच्चे को किया बरामद साथ ही आरोपी को भी किया गिरफ्तार और आगे की मामले की जांच में जुट गया है मामला भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव का है,

वहीं कैमूर एसपी मिहान लाल शर्मा ने बताया कि अखलासपुर गांव से एक बच्चा गायब था जिसके बाद अखलासपुर के ग्रामीणों द्वारा अपहरण के संदेह के आधार पर उसी गांव के अभय प्रताप सिंह को बंदी बना लिया गया था जिसको छुड़ाने गई पुलिस के साथ लोगों में झकडप हो गया और लोगों द्वारा पथराव किया जाने लगा जिसके बाद पुलिस ने भी लाठी चार्ज करके लोगों को वहाँ उपद्रव करने से रोका गया है जिसके बाद गायब बच्चा को आरोपी के घर से बरामद कर लिया गया है,

वहीं जब बच्चे से पूछताछ किया गया तो बच्चा के द्वारा बताया गया कि उसके खेत से खाने के लिए थोड़ा सा धान ले लिया गया था जिसको लेकर अभय प्रताप सिंह के द्वारा बच्चे को अपने घर मे ले जाकर बंद कर दिया गया था, पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया है और इसके परिजनों को सूचना दे दिया गया है कि वो आकर बच्चे को ले जाये, इस झड़प में पुलिस का एक जवान भी घायल हो गया है जिसका इलाज कराया जा रहा है,

फिलहाल मामले को पुलिस के द्वारा शांत कराया जा चुका है अभी माहौल शांत है और आरोपी को पुलिस कस्टडी में रखकर पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी हुई है।

Join us on:

Leave a Comment