बिहार निर्वाचन आयोग की ब्रांड एम्बेसडर बनी मैथिलि ठाकुर!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

लोक गायिका मैथिली ठाकुर बिहार की ‘स्टेट आइकॉन’ नियुक्त

चुनाव में भाग लेने के लिए मतदाताओं में जागरूकता पैदा करेंगी

पटना : चुनाव आयोग ने चर्चित लोक गायिका मैथिली ठाकुर को बिहार का ‘स्टेट आइकन' नियुक्त किया। मधुबनी जिले में जन्मी मैथिली मैथिली, भोजपुरी और हिंदी में बिहार के पारंपरिक लोकगीतों का गायन किया है। हाल ही में उन्हें 2021 के लिए बिहार के लोक संगीत में उनके योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी के उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए चुना गया था। चुनाव आयोग द्वारा बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि लोक गायिका मैथिली ठाकुर को बिहार के ‘स्टेट आइकॉन' के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को उसने मंजूरी दे दी है। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गायिका चुनाव में भाग लेने के लिए मतदाताओं में जागरूकता पैदा करेंगी। मैथिल ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि हम चुनाव आयोग और बिहार सरकार के आभारी हैं। साथ ही यह पहचान उन्हें (मैथिली) बिहार के लोक संगीत को महाद्वीपों में फैलाने और चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए और अधिक प्रोत्साहन देगी। मैथिली ठाकुर अपने दो भाइयों के साथ लोक, हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत, हारमोनियम और तबला में अपने दादा और पिता द्वारा प्रशिक्षित की गई हैं। निर्वाचन आयोग ने मैथिली ठाकुर को मधुबनी जिले का ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया था। मधुबनी जिले के 47 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में यह घोषणा की गई थी। 2018 में मैथिली ठाकुर के नाम यह उपलब्धि जुड़ी थी।

Join us on:

Leave a Comment