बेगूसराय-गड्ढे में लावारिस कार मिलने से चर्चाओं का बाजार गर्म!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में गड्ढे में लावारिस हालत में कार मिलने से लोगों में कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। घटना लाखो थाना क्षेत्र के पहाड़ी गाछी के निकट बांध किनारे की है। बताया जाता है कि आज सुबह बांध किनारे करीब 30 फीट नीचे गड्ढे में एक कार क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा हुआ है। कार के देखने के लिए काफी संख्या में लोग आसपास के पहुंचे लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की। कार का सभी शीशा और गेट लॉक है। लोगों को आशंका है कि शराब पीने के बाद गाड़ी ले जाने के दौरान अनियंत्रित होकर बांध किनारे गड्ढे में जा गिरी है। हालांकि अभी तक कार का कोई भी मालिक सामने नहीं आया है। गड्ढे में कार होने की सूचना लाखो थाना पुलिस को भी दी गई है और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि कार गड्ढे में कैसे पलटी या क्या घटना हुई है।

Join us on:

Leave a Comment