रिपोर्ट अनमोल कुमार
कई जिलों के SP बदले, पटना के SP ढिल्लो बने DIG
पटना : नए साल से ठीक पहले बिहार में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों के तबादले और प्रोन्नति हुए हैं। पटना SSP मानव जीत सिंह ढिल्लों को DIG पद की जिम्मेदारी दी गई है। अरवल SSP हिमांशु शंकर त्रिवेदी की पुलिस मुख्यालय में पोस्टिंग हुई है। रोहतास SP आशीष भारती को गया SSP बनाया गया है। साथ ही कैमूर SP राकेश कुमार को मुजफ्फरपुर SSP, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस समादेष्टा, स्वप्ना मेश्राम को औरंगाबाद SP, गोपालगंज SP आनंद कुमार को भागलपुर SSP, मोतिहारी SP कुमार आशीष को मुजफ्फरपुर रेल SP की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार, भोजपुर SP संजय कुमार सिंह को आतंकवाद निरोधक दस्ता SP, बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, नवादा SP गौरव मंगला को छपरा SP, छपरा SP संतोष कुमार को विशेष कार्य बल प्रशिक्षण SP, औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्र को SP मोतिहारी, विनय तिवारी, SP मद्य निषेध और अपराध अनुसंधान विभाग को समस्तीपुर SP और समस्तीपुर SP हृदय कांत को SP बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा भागलपुर सिटी SP स्वर्ण प्रभात को गोपालगंज SP, विनीत कुमार SP ग्रामीण पटना को रोहतास SP, पटना सिटी SP (मध्य) अंबरीश राहुल को नवादा SP, पटना सिटी SP (पूर्व) प्रमोद कुमार यादव को भोजपुर SP, मोहम्मद कासिम अपर पुलिस अधीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को अरवल SP, मनीष कुमार अपर पुलिस अधीक्षक गया को बक्सर SP, अमृततेंदू शेखर ठाकुर अपर पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध इकाई को पटना रेल SP और ललित मोहन शर्मा अधीक्षक विशेष सुरक्षा दल को कैमूर SP की जिम्मेदारी दी गई है।




