रवि शंकर शर्मा :-
कड़ाके की ठंड और कोहरे ने ना सिर्फ आम जन जीवन को प्रभावित किया है बल्कि ट्रेनों की रफ़्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है!
यही कारण है की दानापुर हावड़ा रेलखंड के हथिदह जंक्शन से होकर गुजरने वाली कुल 56 ट्रेने 10 से 30 मिनट की देरी से चल रही है!
हाथीदह जंक्शन दानापुर हावड़ा और सोनपुर रेलमंडल के बेगूसराय बरौनी समेत समस्त उत्तर बिहार को जोड़ती है!
स्टेशन मास्टर एन के दास ने बताया की अभी कोहरे की शुरुआत है तब ट्रेनों के परिचालन में कोहरे के कारण दिक्क़त हो रही है, आने वाले दिनों में ट्रेनों के और भी लेट चलने की सम्भावना है!
Byte – एन के दास, स्टेशन मास्टर, हाथीदह जंक्शन




