सीता साहू फिर बनी पटना की मेयर, रेशमी चन्द्रवंशी डिप्टी मेयर!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

पटना नगर निगम चुनाव में मेयर और डिप्टी मेयर पद का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार भी पटना नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए सीता साहू को जीत मिली है। सीता साहू पर दूसरी बार पटना की जनता ने भरोसा दिखाया है। सीता साहू को इस बार 51,484 वोट मिले हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर महजबीं रही। जिन्हें 32,955 वोट मिला है।

सीता साहू

नगर निगम के डिप्टी मेयर के लिए मतगणना समाप्त हो गयी। परिणाम के अनुसार डिप्टी मेयर पद रेशमी चंद्रवंशी ने चुनाव जीत दर्ज की है। रेशमी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी अंजना गांधी को 9953 मतों के अंतर से मात दी। रेशमी को 147247 वोट मिले हैं, जबकि अंजना गांधी को 137294 वोट मिले हैं।

Join us on:

Leave a Comment