जहानाबाद -पुनर्मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।


नगर पंचायत घोषी के मतदान केंद्र संख्या 3/1 प्राथमिक विद्यालय नौशहराचक पर पुनर्मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराया गया। सामान्य न्यायालय कक्ष अनुमंडल कार्यालय जहानाबाद में मतगणना का कार्य संध्या 7:00 बजे से अभ्यर्थीगण, गणन अभिकर्ता, प्रेक्षक, निर्वाची पदाधिकारी की उपस्थिति में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रुप से संपन्न कराया गया। मतगणना के परिणाम में मुख्य पार्षद पद की अभ्यर्थी मानमती देवी को कुल 3183 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार 519 मतों के अंतर से निकटतम प्रतिद्वंदी रुकमणी देवी उपविजेता रहीं‌। नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 के तहत मानमती देवी को घोषी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।

Join us on:

Leave a Comment