महाठग और मंत्री के मामले में तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल सस्पेंड!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

सुकेश चंद्रशेखर को जेल में ठाठ की जिंदगी व दिल्ली के जेल मंत्री जैन को मसाज ले डूबा गोयल को

81 से ज्यादा जेल अधिकारी दिल्ली पुलिस की जांच के घेरे

नई दिल्ली : महाठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में तिहाड़ के पूर्व डीजी संदीप गोयल को सस्पेंड कर दिया गया है। गोयल अभी दिल्ली पुलिस में स्पेशल कमिश्नर हैं। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ में बंद सुकेश ने गंभीर आरोप लगाए थे। संदीप गोयल के ही कार्यकाल में दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन पर जेल में मसाज करवाने के आरोप लगे थे, जो काफी सुर्खियां बनी थी।
दरअसल, सुकेश चंद्रशेखर ने पिछले दिनों एलजी विनय सक्सेना को पत्र लिखकर संदीप गोयल पर करोड़ों रुपए की रिश्वत देने का आरोप लगाया था। इस मामले में जांच के लिए एलजी की बनाई कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर भ्रष्टाचार के आरोपों में संदीप गोयल पर यह गाज गिरी है।
बता दें कि इससे पहले गृह मंत्रालय ने संदीप गोयल के खिलाफ मिल रहीं शिकायतों के बाद उन्हें तिहाड़ जेल से हटा दिया था। इसके पीछे तिहाड़ में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर और दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन कारक हैं।
संदीप गोयल पर आरोप लगे थे कि उनकी देखरेख में सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल में विलासितापूर्ण जीवन बिता रहा था। वहीं, सुकेश की मदद करने के आरोप में 81 से ज्यादा जेल अधिकारी दिल्ली पुलिस की जांच के घेरे में हैं। इसके साथ ही महिला हस्तियों को भी जेल के अंदर बिना इजाजत सुकेश से मिलने की छूट थी।
12 माह तक 12 करोड़ दिया सुकेश ने
आरोप है कि सुकेश ने एक करोड़ रुपये महीना देकर जेल के अंदर मौजूद पूरे स्टाफ और जेलर को भी अपनी सेवा में लगा रखा था। वह 12 महीनों तक रोहिणी जेल में बंद था और तब तक जेल को 12 करोड़ रुपये रिश्वत के तौर पर दे चुका था। इसमें रोहिणी जेल के 82 अफसर और कर्मचारी शामिल थे।
कोर्ट में ED ने किया था खुलासा
हाल ही में ED ने संदीप गोयल के DG जेल रहते
सत्येंद्र जैन को तिहाड़ में मिल रही तमाम सुविधाओं का खुलासा दिल्ली की अदालत में किया था। जहां ईडी अधिकारियों ने अदालत में तिहाड़ जेल का सीसीटीवी भी दिखाया था।

Join us on:

Leave a Comment