नगर निगम जरूरतमंदों को मुफ्त ऑक्सीजन मुहैया करायेगा: मेयर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक कुमार की रिपोर्ट!


मानपुर की दुकानों, मकानों, बस स्टैंड व थाना परिसर को किया गया सैनिटाइज।

गया: कोरोना महामारी से बचाव को लेकर नगर निगम द्वारा व्यापक पैमाने पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज मानपुर प्रखंड के वार्ड संख्या 50, 51, 52 और 53 वार्ड में बड़े पैमाने पर सैनिटाइजेशन एवं फॉगिंग अभियान चलाया गया। स्वयं मेयर गणेश पासवान, डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव सहित नगर निगम के तमाम अधिकारी व कर्मचारियों ने अपने हाथों से दुकानों, मकानों, बस स्टैंड सहित थाना परिसर को भी सैनिटाइज किया। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों के बीच मास्क का भी वितरण किया गया।
इस मौके पर मेयर गणेश पासवान ने कहा कि आज वृहद पैमाने पर मानपुर प्रखंड के वार्ड संख्या 50, 51, 52 और 53 वार्ड के सभी दुकानों, मकानों के साथ-साथ मुफस्सिल थाना परिसर एवं बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों को सैनिटाइज किया गया है। आने वाले समय में शहर में जितने भी अस्पताल है, उन सभी को सैनिटाइज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में स्थानीय वार्ड पार्षदों का भी सहयोग मिल रहा है। नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि भी युद्ध स्तर पर सैनिटाइजेशन व फागिंग अभियान में लगे हुए हैं। हर हालत में कोरोना महामारी से बचाव को लेकर नगर निगम मुस्तैद है। इसे लेकर नगर निगम द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जरूरतमंद लोगों को मुफ्त ऑक्सीजन मुहैया कराया जाएगा। जिन लोगों को भी ऑक्सीजन की जरूरत है नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। वहीं उन्होंने लोगों से अपील किया कि कोई भी व्यक्ति बेवजह घरों से बाहर ना निकले। हर हाल में सरकार द्वारा दिए गए गाईडलाइन का अनुपालन करें। तभी कोरोना महामारी से जीत संभव है। आने वाले समय में शहर के अन्य भागों में यह अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें