प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में गंगा में हो रहें तेज कटाव से किसानों की लहलहाती फसल गंगा में डूब रही है जिससे किसान काफी परेशान है। बलिया के बाद बछवाड़ा प्रखंड के चमथा नंबर 1 दियारा क्षेत्र में इन दिनों गंगा में तेज कटाव हो रहा है जैसे किसानों की फसल गंगा में विलीन हो रही है। दियारा के लोग कभी बाढ़ से तो कभी कटाव से परेशान रहते हैं । चमथा दियारा में गंगा के मुख्य धार में भीषण कटाव जारी है किसानों की लहलहाती फसल गंगा में समा रही है । कटाव होने से चमथा नंबर गांव पर भी खतरा का बादल मंडरा रहा है लेकिन अभी तक प्रशासन का ध्यान इस कटाव की ओर नहीं गई है । कटाव को लेकर बछवाड़ा विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार राय ने किसानों के साथ कटाव का जायजा लिया है । बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के चमथा रजौली से चिरैयाटोक पचखुट्टी तक गंगा की तेज धारा में बोया हुआ फसल कटाव की वजह से गंगा में समा रहा है वही रतुलहपुर दियारा में भी कटाव हो रही है । गंगा अपनी धारा बदल कर उत्तर की ओर तेजी से कटाव कर रही हैं । 8 किलोमीटर लम्बी परिधि में कटाव हो रहा है जिससे दो महीने के भीतर एक किलोमीटर उत्तर की ओर कटाव होते हुए बढ़ गया है । किसानों के गेंहू, अलुआ, परबल की फसल गंगा में समा रही है जिससे किसानों में हाहाकार मचा हुआ है । सांसद प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार राय ने बताया कि फसल गंगा के पेट में जा रही है । एक से दो दिन में किसान की पूरी फसल लगी जमीन गंगा के बहाव में समा जा रही है। कटाव निरोधी कार्य जल्द नहीं चलाया गया तो चमथा नंबर गांव पर कटाव का खतरा से इनकार नहीं किया जा सकता है । इसको लेकर सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भी जानकारी दिया गया है ।
बाईट- प्रभाकर कुमार राय, सांसद प्रतिनिधि बछवारा विधानसभा




