पत्नी से हुआ विवाद तो पति ने जहर खाकर दे दी जान!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

इसिया में पत्नी से हुए विवाद में पति ने जहर खाकर दे दिया जान

इसिया में पत्नी से हुुए विवाद में एक पति ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। यह घटना कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। चैनपुर के इसिया गांव में जमुना गोंड़ व उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुए था। झगड़ा के बाद आहत होकर जमुना ने जहर खा लिया। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उसे इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज करते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन व्यक्ति को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान जहर खाये व्यक्ति जमुना गोड़ की मौत हो गयी। इसकी जानकारी जमुना के परिजनों ने दिया। जमुना के मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें