असामाजिक तत्वों ने दुकान में लगाई आग, सबकुछ राख!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई जिला में असमाजिक तत्वों ने दूकान में लगाई आग,लाखों की संपत्ति जलकर खाक

एंकर – जमुई जिला में देर रात घटना को दिया अंजाम,दो अग्नि शमन वाहन के द्वारा आग पर पाया गया काबू
एक टायर तो दूसरा ट्रांसपोर्ट की थी दूकान

जमुई नगर थाना क्षेत्र के हारना स्थित पेट्रोल पंप के बगल में रविवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने दो दुकान को आग के हवाले कर दिया। जब तक स्थानीय लोग व दुकान संचालक को घटना की जानकारी होती तब तक आग व्यापक रूप एख्तियार कर चुकी थी। काफी देर के बाद इसकी जानकारी अग्निशमन वाहन को दी गई। आग की लपटें काफी तेज थी। दो अग्निशमन वाहन के द्वारा आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दुकान के साथ-साथ दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। दोनों दुकानों में लगभग पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

बताया जाता है कि महिसौड़ी निवासी मो. जाहिद उर्फ पप्पू के टायर व गाड़ी मरम्मती का दुकान और हांसडीह निवासी बिपिन सिंह के ट्रांसपोर्ट का दुकान दोनों बगल में ही वर्षों से संचालित हो रहा है। हमेशा की तरह रविवार की रात भी दोनों अपने-अपने दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात 1:00 बजे स्थानीय लोगों के द्वारा अगलगी के घटना की जानकारी दी गई। उसके बाद जब तक वे लोग पहुंचते तब तक आग काफी तेज हो चुकी थी और पूरा दुकान जलकर राख हो गया। मोहम्मद जाहिद उर्फ पप्पू ने बताया कि उनके दुकान के साथ-साथ दुकान में रखा टायर, एयर कंप्रेसर, जनरेटर, चैन समेत अन्य सामान पूरी तरह जल चुके हैं। लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि बिपिन सिंह ने बताया कि उनके दुकान में रखा गाड़ी का पार्ट्स,त्रिपाल, इनवर्टर, टीवी के अलावा कई आवश्यक कागजात भी जल चुके हैं। जिसमें लगभग ढाई लाख रुपया का नुकसान हुआ है। सूचना के बाद सोमवार की दोपहर टाउन थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची पीड़ित संचालक से घटना की जानकारी ली और आवेदन देने के बाद कार्रवाई करने की बात कही।

बाइट:- पीड़ित संचालक

Join us on:

Leave a Comment