नालंदा-चलती कार में लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

बिंद जाखौर रोड में उस वक्त अचानक अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक चलती कार में आग लग गई और देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। बताया जाता है कि कार में बैठे सभी यात्री पटना से जमुई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जखौर गांव के समीप चलती कार में अचानक आग लग गई। जब तक चालक को कुछ समझ में आता तब तक कार मे लगी आग उग्र रूप ले लिया था। हालांकि किसी तरह से कार के अंदर बैठे तीन लोग कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। अन्यथा को भी बड़ी घटना घट सकती थी। चलती कार में आग लगते देख वहां पर मौजूद आसपास के ग्रामीणों ने भी कार में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग इतना उग्र था की पूरी कार को जलाकर पल भर में राख कर दिया। आग लगने के पीछे कार में शार्ट सर्किट की बात सामने आ रही है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें