पटना- नये साल के लिये लाया गया शराब का खेप जब्त, 8 हजार लीटर अंग्रेजी शराब बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

पालीगंज। बिहार के सारण में जहरीली शराब से मौत के बाद बिहार पुलिस और उत्पाद पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। जिसका परिणाम है कि आए दिन शराबी और शराब बेचने वाले की गिरफ्तारी की जा रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर राजधानी पटना से सटे पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत के विक्रम थाना क्षेत्र के मोरियावां में पुलिस ने भारी मात्रा में गोदाम से शराब बरामद की है। यह गोदाम राजकुमार शर्मा की है, जो अपने किराए के लिए सुड्डू यादव को दिया हुआ था।
विक्रम थाने के मोरियावां गांव स्थित धान गोदाम में छापेमारी किया गया। इसमें करीब 8000 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया तस्करी का यह बड़ी खेप नए साल पर जश्न मनाने के लिए बगल के राज्यों से लाया गया था।ऐसा प्रतीत होता है कि तस्करी का यह अंग्रेजी शराब पटना के विभिन्न होटलों एवं स्थानों पर भेजने का प्लान था। विक्रम थाना के सर्किल इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया। महेश कुमार ने बताया कि प्रेस लिखा हुआ मारुति कार के सत्यापन की गई तो पाया गया कि शराब मोरिया गोदाम में पड़ा हुआ है। शराब को बरामद कर जांच की जा रही है। शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है।

बाइट – महेश कुमार सर्किल इंस्पेक्टर विक्रम थाना, पटना।

Join us on:

Leave a Comment