रिपोर्ट – अमित कुमार
जहरीली शराब से हुई मौत पर विपक्ष के सवालों पर
जदयू कोटे से मंत्री लेशी सिंह ने कहा
बीजेपी शासित कई राज्यों में भी
जहरीली शराब से लोगों की हुई मौत.
वहां के मुख्यमंत्री ने क्यों नहीं दिया इस्तीफा.
विपक्ष कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र है लेकिन
जहरीली शराब मामले में उन्हें प्रोपेगेंडा नहीं करना चाहिए.
शराबबंदी में सभी ने एकमत से समर्थन किया था.
आज अलग है तो प्रोपेगेंडा बना रहे हैं.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों की भलाई के लिए शराब बंदी लागू किया.
महिला हो या पुरुष सभी को इसका लाभ मिला.
मुआवजे के सवाल पर कहा कि
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विभागीय मंत्री ने बातों को रख दिया है.
इस मामले पर बार-बार कुछ कहने से नहीं होगा.




