समस्तीपुर- नवविवाहिता की हत्या कर शव किया गायब!

SHARE:

प्रियांशु के साथ रत्न शंकर भारद्वाज की रिपोर्ट!

सात माह पूर्व ब्याही कोमल की ससुराल वालों ने की हत्या!

खबर समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर से आ रही हैं जहां सात फेरे के महज सात माह बाद ससुराल वालों ने बहु कोमल की हत्या कर लाश को गायब कर दिया। घटना थाना क्षेत्र के मालकलीपुर गांव की है। इसे लेकर मृतका कोमल कुमारी के पिता ने पुत्री की हत्या कर दिए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतका के पिता वैशाली जिला के सराय थाना निवासी राजेश मांझी ने पुलिस को बताया है की 3 मई 22 को पुत्री की शादी मलकलीपुर निवासी झम्मन सदा के पुत्र राजीव सदा से की थी। शादी में नगद राशि के साथ सोने के जेवरात भी दिए थे। बावजूद ससुराल वाले कोमल को मारपीट करने के साथ प्रताड़ित किया करते थे। 20 दिसंबर मंगलवार को पुत्री के घर आए तब पता चला कि सोमवार 19 दिसंबर को ससुराल वालों ने पुत्री की हत्या कर उसके शव को गायब कर दिया गया है। बताया की घटना को अंजाम देकर ससुराल वाले महिला पुरुष सभी फरार हैं। पिता ने हत्या को लेकर पांच को आरोपित किया है। घटना को लेकर एसएचओ प्रसुंजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

बाईट:- मृतका के पिता।

Join us on:

Leave a Comment