रवि शंकर शर्मा
मोकामा के हाथीदह में चल रहे मेगा रेल ब्रिज निर्माण में लगी कंपनी एफ़्कौन्स में कार्यरत एक मजदूर की मौत हो गई, जिसके बाद मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, इस दौरान मृतक हथिदह थानाक्षेत्र के महेंद्रपुर निवासी श्रवण साव का शव अंतिम संस्कार के इंतजार में घंटो पड़ा रहा, लोग प्रोजेक्ट मैनेजर को बुलाकर आश्वासन की माँग कर रहे थे, दरअसल कार्यस्थल पर श्रवण साव की तबियत बिगड़ी और वे गिर पड़े, उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ ईलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई.
कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर एच एन झा ज़ब आये तो ग्रामीणों ने पर्याप्त मुआवजे की माँग की जिसपर उन्होंने कहा की मुआवजा नियमानुसार ही दिया जायेगा, कोई अतिरिक्त मुआवजा नहीं दी जाएगी, इसी को लेकर मृतक का शव घंटो पड़ा रहा, ग्रामीणों ने कंपनी पर आपसी सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया,इस बीच ग्रामीणों में आपस में ही विवाद की भी स्थति उतपन्न हो गई, जिसके बाद प्रबुद्ध ग्रामीणों के द्वारा बीच बचाव कर अंतिम संस्कार कराया गया, वहीं प्रोजेक्ट मैनेजर में ऑफिस में आकर परिजनों को मिलने कहा है.

Byte :- सनोज कुमार, परिजन
Byte :- प्रोजेक्ट इंचार्ज, एफकोन्स




