रिपोर्ट अनमोल कुमार
अधिसूचना जारी, अंतिम समय में आलोक राज का नाम कटा
पटना : अंतिम समय में आलोक राज का नाम कट गया और 1990 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी को बिहार का नया DGP बनाया गया है। राज्य सरकार ने इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार के ही 1990 बैच के IPS अधिकार राजविंदर सिंह भट्टी इससे पहले सीमा सुरक्षा बल के एडीजी थे। वर्तमान DGP एसके सिंघल 19 सितंबर को रिटायर होने वाले हैं।
राजविंदर सिंह भट्टी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत दो बार CBI में भी रह चुके हैं। वे सीवान में DIG के तौर पर भी काम कर चुके हैं। भट्टी मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। बिहार कैडर होने की वजह से उन्होंने प्रदेश में अपराध पर लगाम लगाने के लिए कई उल्लेखनीय काम हैं। उन्होंने मोहम्मद शहाबुद्दीन, प्रभुनाथ सिंह और दिलीप सिंह जैसे बाहुबलियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। जिसकी चर्चा आज भी होती रहती है।




