बेगूसराय- भारी सुरक्षा के बीच प्रथम चरण का निकाय चुनाव संपन्न!

SHARE:

बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बिहार के बेगूसराय में नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में चार नगर परिषद क्षेत्रों में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जा रहा है। जिले के तेघरा, बरौनी, बिहट,और बलिया नगर परिषद में कुल 124 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है। चार नगर परिषद के मतदान को लेकर 269 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां करीब 2 लाख दो हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पहली बार मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद का चुनाव मतदाताओं के द्वारा किया जाएगा, इस को लेकर मतदान हो रहा है। चार नगर परिषद क्षेत्रों में मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिहट नगर परिषद में कुल 37 वार्ड है जहां 87 मतदान केंद्र बनाए गए हैं बलिया में 28 वार्ड के लिए 56 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बरौनी नगर परिषद में कुल 31 वार्ड के लिए 69 मतदान केंद्र जबकि तेघरा नगर परिषद के 28 वार्ड के लिए 57 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं ।प्रथम चरण में नगर परिषद में मतदान को लेकर 330 पुलिस पदाधिकारी और 1248 पुलिस बल को तैनात किया गया है ।मतदाताओं में सुबह से ही भारी उत्साह है और लोग सुबह से ही मतदान केंद्रों पर कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि कई बूथों पर सुरक्षा के जहां पुख्ता इंतजाम किए गए हैं वहीं मतदाता अपने कतार में लगकर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं खासकर महिला मतदाताओं में काफी उत्साह है जो सुबह में पहले मतदान फिर जलपान की बात कह मतदान करने पहुंचे हैं।

Join us on:

Leave a Comment