वैशाली- 12 दिसंबर से लापता दुकानदार का शव बरामद!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट

वैशाली बिदुपुर थाने के शीतलपुर कमालपुर पंचायत चकमसूद गांव के 27 वर्षीय प्लाई दुकानदार युवक का शव उसके घर से डेढ़ किलोमीटर उत्तर चार मुहानी चकसिकन्दर सड़क के चकमसूद चवर स्थित कुएं से रविवार शाम बरामद किया गया।मृतक युवक राजीव शर्मा,पिता सुरेश शर्मा 12 दिसम्बर से घर से लापता था।बुरी तरह सरिगली शव को मौके पर पहुची पुलिस टीम ने किसी तरह कुएं से निकालने की कवायद में जुटी है जिसे पोस्टमार्टम के लिये हाजीपुर सदर भेजा जाएगा।घटना आग की तरह आसपास में फैल गई और सैंकड़ो लोग घटना स्थल पर पहुच गए वही मृतक युवक के घर मे कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार बीते 12 दिसम्बर को युवक घर से किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद बाजार स्थित अपने दुकान का चाबी,मोबाइल सहित अन्य जरूरी के समान आदि को छोड़कर घर से निकला था उसने अपने खाते पर की राशि को भी अपने छोटे भाई के एकाउंट में ट्रांसफर कर दिया था।जिसके कल होके 13 दिसम्बर को उसके घरवाले ने उसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।
डिप्रेशन में चल रहा था युवक—
मौके पर उपस्थित उसके बगलगिरो ने बताया कि बीते एक साल से मृतक राजीव घरेलू उपेक्षा और अपनी महत्वकांक्षा को लेकर डिप्रेशन में था।तीन भाइयों में वह माझिल था जो अपनी प्लाई की दुकान को और देवेलॉप करने का ख्वाहिश पाले हुए था।उसने कई बार अपने पिता से मदद मांगी लेकिन उसे मदद करने की जगह उसके पिता अपने बड़े बेटे और छोटे को अधिक तवज्जो देकर उसकी सहायता करते थे।बताया गया कि मृतक युवक पिता द्वारा कही जमीन की खरीदारी को लेकर और अधिक उत्तेजित था कि उसकी बातों की अनदेखी की जा रही है।
कुएं के बगल में ही मृतक के परिवारवालों के है खेतीबारी—
चवर के जिस कुएं में मृतक का शव मिला वह चकमसूद गांव के ही किसी साधु सिंह है लेकिन बगल में मृतक के परिवार के अच्छीखासी जमीन है जिसमे लगी फसल के देखरेख पटवन को लेकर घर के लोगो का आनाजाना है।शनिवार को भी मृतक के पिता कुएं के बगल के खेत को देखकर लौटे लेकिन किसी मजदूर ने कुएं से निकलती दुर्गंध को महसूस किया और झांककर देखा तो लोगो तक शव होने की जानकारी पहुचाई।
ढाई वर्ष पूर्व हुई थी शादी—
राजीव की शादी ढाई वर्ष पूर्व ही हुई थी उसके डेढ़ साल के एक बेटा है और पत्नी प्रैग्नेंसी में बताई गई है।राजीव के यह दुर्भाग्यपूर्ण कदम से लोग हतप्रभ है वही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।सदमे के कारण वह रह रहकर वेहोश हो जाती है।

Join us on:

Leave a Comment