जहरीली शराब कांड पर राजनीतिक नहीं निष्पक्ष जांच हो-रणधीर सिंह

SHARE:

राजन सिंह की रिपोर्ट


*इस विषय पर निष्पक्ष कार्रवाई हो चाहे जो भी दोषी हो।
*सारे आंकड़े को सिरे से नकारा
*पुलिस के डर से लोगों ने जलाई लाशें ……….

छपरा जहरीली शराब कांड से हुई मौतों के बाद अब राजनीतिक गरम हो गई है और सभी विपक्षी दल के नेताओं ने छपरा के मशरख और अन्य शराब पीड़ित प्रभावित जगहों पर जाकर परिवारों से मिलकर संभावना देने की बात कर रहे हैं ।लेकिन अब सत्तारूढ़ दल के लोगों ने भी अपने ही सरकार पर उंगलियां उठानी शुरू कर दी है और कहा है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और इस पर कोई राजनीतिक नहीं होनी चाहिए आज छपरा में पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र और छपरा के राजद के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि …..……
इस विषय पर राजनीतिक बिल्कुल ही जायज नहीं है। मौत किसी की हुई हो लेकिन राजनीतिक रोटी सेकने से कोई फायदा नहीं है और जो भी दोषी व्यक्ति हो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए चाहे वह नेता हो या सरकारी कर्मी हो सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर कहा कि मौत पर राजनीतिक नहीं होनी चाहिए उन्होंने अपने ही सरकार के क्रियाकलाप पर कहा कि मैं मुआवजे की बात तो नहीं कर सकता हू।
सरकारी आंकड़े को सिरे से नकारते हुए कहा कि आज जिले में लगभग डेढ़ सौ से ज्यादा व्यक्तियों की मौत हुई है और कई जगहों पर पीड़ित परिवार के लोगों के द्वारा पुलिस के भय से लाश को जला दिया गया है ऐसे लोगों को पुलिस द्वारा भय दिखाकर यह कहा गया है कि लाश जलवा और नहीं तो तुम्हारे खिलाफ केस कर देंगे ।उन्होंने पुलिस प्रशासन को घेरते हुए कहा कि के द्वारा लोगों को जबरन डराया धमकाया जा रहा है और मरने वालों में ज्यादातर गरीब तबके के लोग हैं। गांव के गांव मैं शायद ही कोई ऐसा परिवार बचा है जहां पर मौत नहीं हुई है और मृतकों के शव को मुंजवानी में रखकर लोगों ने पुलिस के डर से जला दिया है।

बाइट : रणधीर सिंह पूर्व विधायक( राजद) छपरा

Join us on:

Leave a Comment