ब्रजेश दुबे कि रिपोर्ट
कैमूर जिले के पांच नगर निकाय मोहनिया नगर पंचायत, भभुआ नगर पर्षद, रामगढ़ नगर पंचायत, हाटा नगर पंचायत व कुदरा नगर पंचायत में पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा मतदान कराया गया है। भभुआ नगर पर्षद समेत उक्त पांचों नगर निकाय में रविवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो साम शाम 5 बजे तक मतदाता मत देते रहें बता दें कि जैसे जैसे दिन चढ़ता गया वैसे मतदाताओं की संख्या बूथों पर खूब देखने को मिलती गयी। दोपहर में बूथों पर मतदाताओं की संख्या काफी दिखी। घुंघट की आड़ में घरों का दहलीज पार कर नयी नवेली दुल्हन भी काफी उत्साहित होकर मत सेंटर पर जाकर बड़ी ही विनम्रता के साथ लाइन की पंक्ति में खड़े होकर अपनी मत देने की बारी का इंतजार करती रही जब नई नवेली दुल्हनों की मत देने की बारी आती थी तो अपना मत देकर मत सेंटर से बाहर निकलती थी। इस दौरान कई ऐसे भी युवा लड़के एवं लड़कियां मत देने में शामिल रहे जो कि पहली बार अपनी मताधिकार का प्रयोग कर काफी उत्साहित नजर दिखे। यही नहीं नए वोटरों ने यह भी कहां की नगर पंचायतों में वोट देकर हम सभी नए वोटरों के लिए सुनहरे दिन साबित रहे।
वही डोर टू डोर सभी सेंटरों पर पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी काफी असरदार देखी गई।




