नीलम देवी के हत्यारों को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराए तो दूंगा ईनाम – पप्पू यादव

SHARE:

भागलपुर/ निभाष मोदी

श्रद्धा मर्डर पार्ट 2 में नीलम देवी के अपराधियों को पुलिसकर्मी अगर इनकाउंटर कर के मार गिराएंगे तो जाप सुप्रीमो पप्पू यादव देंगे उन्हें इनाम

भागलपुर,पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिंघिया पुल के पास तीन दिसंबर की शाम नीलम देवी को शकील मियां नाम के अपराधी के द्वारा चाकू से कई वार कर महिला की हत्या कर दी थी। वह पुलिस के द्वारा घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही घटना के बाद मामले को लेकर नेताओं का पीड़ित परिवार से मिलने का सिलसिला भी जारी है। इसी क्रम में आज जाप प्रमुख पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।वही पीड़ित परिवार से घटना को लेकर जानकारी ली और उसके साथ-साथ पचास हजार रुपए मदद के रूप में परिवार को दिया। वही बेटी की शादी के समय एक लाख रुपए देने की बात कही है। वही घटना को लेकर स्पीडी ट्रायल के तहत दोषी को फांसी की सजा दिलाने के लिए कोर्ट में मदद करने की बात कही है। इसके साथ ही पप्पू यादव ने एलान किया है कि अपराधियों को पुलिसकर्मी इनकाउंटर करके मारेंगे तो उन्हें इनके द्वारा इनाम दिया जाएगा। वही मृतिका की बेटी का कहना है कि घटना के बाद आज किसी नेता के द्वारा मदद दी गई है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें