बिहार की अवाम के साथ जदयू के लोगो की इच्छा है की नितीश कुमार बने प्रधानमंत्री – फातमी!

SHARE:

दरभंगा अशोक ठाकुर

दरभंगा – जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा की नीतीश कुमार ही 2024 में देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और यह न सिर्फ बिहार की जनता की मांग है। बल्कि, उनके जैसे जदयू के लोगो की यही इच्छा है की नितीश कुमार को देश का प्रधानमंत्री बने। हलाकि उन्होंने यह भी कहा की नीतीश कुमार खुद अब तक नही बोले खुद वे प्रधानमंत्री के उम्मीदवार है। बल्कि वे देश में विपक्ष को एक कर वर्तमान केंद्र सरकार के खिलाफ एक विकल्प देने की बात कही है।

वही फातमी ने दलील देते हुए कहा की सभी राज्यो से लगभग प्रधानमंत्री लोग बन चुके है। एक बिहार ही ऐसा राज्य है जहा से आज तक कोइ प्रधानमन्त्री नहीं बना। इसलिए यह मांग जोड़ पकर ली है। वही फातमी ने कहा की नितीश कुमार जब देश के प्रधानमंत्री बन जायेंगे तो मुख्यमंत्री की कुर्सी के लायक वे रहेंगे नहीं। ऐसे में पहले ही बिहार में चाचा भतीजे का दिल भी मिल गया है इसमें कही कोई परेशानी नहीं है।

वही उन्होंने जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा द्वारा 2024 के चुनाव के लिए नीतीश कुमार द्वारा विपक्ष को एक जुट करने का रिस्पॉन्स ज्यादा नहीं दिखाई देनेवाले बयान पर फातमी ने पहले तो बयान से मुकरने की कोशिस की। लेकिन मीडिया द्वारा सबूतों पेस करने पर उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा का बचाव करते हुए बताया की उनके बयान को तोडमोड कर पेस किया गया है।

मो. अली अशरफ फातमी, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व केंद्रीय मंत्री

Join us on:

Leave a Comment