आसनसोल में शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़, 3 मरे व 5 घायल!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

भाजपा नेता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे, भीड़ उमड़ने से हुआ हादसा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बुधवार शाम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम में ज्यादा भीड़ उमड़ने से भगदड़ मच गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक घटना उस समय हुई, जब शुभेंदु अधिकारी अपना भाषण खत्म कर कार्यक्रम स्थल से चले गए थे। इस कार्यक्रम का आयोजन आसनसोल के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने किया था। घायलों को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुभेंदु अधिकारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।
टीएमसी का अधिकारी पर हमला, भाजपा को बताया दोषी
हादसे को लेकर टीएमसी ने शुभेंदु अधिकारी पर हमलावर हो गई है। उसने इस हादसे के लिए नेता प्रतिपक्ष को दोषी ठहराया है। टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने पुलिस की अनुमति के बिना इस अवैध रैली का आयोजन किया गया और गरीबों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया।

Join us on:

Leave a Comment