संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
बिहार के मुजफ्फरपुर में अब कैदी चायवाला के नाम से नई दुकान खुली है, जिसकी आसपास के इलाके में खूब चर्चा हो रही है. यह दुकान बिल्कुल जेल के लॉकअप की तरह डिजाइन की गई है. लोग यहां चाय पीने आते हैं, साथ ही सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते हैं.बिहार में चाय की दुकानें खोलने की होड़ मची हुई है. एमबीए चायवाला, ग्रेजुएट चायवाली, पोस्ट ग्रेजुएट चायवाली के बाद अब कैदी चायवाला आ गया है. यह दुकान अपने नाम की वजह से चर्चा में बनी हुई है. लोग नाम सुनकर चाय पीने पहुंच रहे हैं.




