गया- सीमा सुरक्षा बल के प्रशिक्षण गोला-बारूद की चपेट में आकर ,10 बच्चे जख़्मी!

SHARE:

अभिषेक कुमार की रिपोर्ट

बिहार की गया से बड़ी खबर, सीमा सुरक्षा बल के ट्रेनिंग फायरिंग के चपेट में आए 10 युवक जख्मी, बेहतर इलाज के लिए गया रेफर

गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत बुमेर पंचायत में एस.एस.बी उतर प्रदेश के द्वारा किए जा रहे फायरिंग से 10 युवक की चपेट में आने की खबर मिलते ही क्षेत्र सहित जिले में सनसनी फ़ैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त पंचायत के पैरुआ बांध के 10 की संख्या में युवक मोबाइल चला रहे थे, तभी फायरिंग का गोला गिरते ही सभी युवक चपेट में आ गए है!
जिसमे से उत्तम कुमार, पिता कुटाई मांझी उम्र 10 वर्ष, अंकित कुमार, पिता अमृत मांझी उम्र 12 वर्ष, कपिल कुमार, पिता नरेश मांझी उम्र 12 वर्ष, कैलू कुमार, पिता अर्जुन मांझी उम्र 16 वर्ष, मुकेश कुमार, पिता पुचू मांझी उम्र 16 वर्ष, अलू कुमार, पिता राजकुमार मांझी उम्र 17 वर्ष, नीतीश कुमार, पिता रंजीत मांझी उम्र 10 वर्ष, मुकेश कुमार, पिता रंजीत मांझी, शिव कुमार, पिता जगनारायण सिंह उम्र 15 वर्ष एवं मिथलेश कुमार, पिता विमल मांझी उम्र 14 वर्षीय युवक का नाम शामिल है।
बता दें की उपरोक्त सभी उम्र 16 वर्ष से नीचे बताया जा रहा है इनमे से 9 युवक को स्थानीय स्वस्थ केंद्र बाराचट्टी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु गया मगध मेडिकल सह अस्पताल गया भेज दिया गया है। वही, एक युवक बाराचट्टी में ही निजी क्लीनिक से उपचार करवाया है। हालांकि सभी की स्थिति ठीक बताई जा रही है। फायरिंग के संबंध में मुखिया कुमार ने बताया की यह फायरिंग एस.एस.बी.की कंपनी जो झींगा उत्तर प्रदेश से

आए है और इनका छोटा फायरिंग रेंज चल रहा है जिसका छर्रा लगने से घायल हो गए है। सभी युवक पंचायत अंतर्गत गुलरवेद के रहने वाले है। बता दें कि ऐसी घटना इस पंचायत के लिए नई बात नही है। इस तरह लोगों की लापरवाही से लगातार घटना होती रही है जिसको लेकर पंचायत के मुखिया के द्वारा ऑटो से प्रचार प्रसार भी करवाया कि फायरिंग रेंज में न प्रवेश करे, लेकिन आम जनता का नजरंदाज करने का नतीजा है कि बीते कुछ महीनों पहले भी एक युवक का जान चला गया था।

Join us on:

Leave a Comment