कैमूर -कांडो का चार्ज नहीं देने पर दरोगा को एसपी ने किया सस्पेंड!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

21 कांडों का प्रभार नहीं देने पर पुअनि को एसपी ने किया निलंबित

21 कांडों का प्रभार नहीं देने पर पुअनि भृगुनाथ राम को एसपी राकेश कुमार ने निलंबित कर दिया है। इसको लेकर आदेश जारी किया है जिसमें बताया है कि पुनि सह थानाध्यक्ष मोहनिया के कार्यालय ज्ञापांक के माध्यम से प्रतिवेदित किया गया है कि पुअनि भृगुनाथ राम का स्थानांतरण चार वर्ष पूर्व मोहनिया थाना से हो चुका है जो वर्तमान में दुर्गावती थाना में पदस्थापित हैं। स्थानांतरण के बाद उनके द्वारा मोहनिया थाना के 21 कांडों का प्रभार प्रपत्र अभी तक समर्पित नहीं किया गया है। जबकि उन्हें थानाध्यक्ष मोहनिया व अद्योहस्ताक्षरी के स्तर से कई बार पूर्व में कांडों का प्रभार सौंपने हेतू निर्देशित भी किया जा चुका है। पुअनि भृगुनाथ राम दुर्गावती थाना का उक्त कृत स्पष्ट रूप से कर्तव्य के प्रति लापरवाही संदिग्ध आचरण एवं वरीय पदाधिकारी के आदेशों का उल्ल्ंघन का परिचायक है। अतएव पुअनि भृगुनाथ राम दुर्गावती थाना को उक्त लापरवाही के लिए तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया जाता है। निलंबन की अवधि में इनका मुख्यालय मोहनिया थाना होगा। तदनुसार संबंधित पदाधिकारी अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे।

Join us on:

Leave a Comment